स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउण्डेशन का मोबाइल एप लांच एवं स्नेह मिलन समारोह।

स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउण्डेशन का मोबाइल एप लांच एवं स्नेह मिलन समारोह।

27 Views
Event Date
26 Jul 2026
Event Time
11:00 AM - 17:00 PM
Venue
Hotel Enrise by sayaji, Indore
सर्व स्वर्णकार समाज के 'स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन' द्वारा समाज को एक मंच पर लाने, समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से परिचित करवाने, वैवाहिक परिचायिका निर्माण, विभिन्न छात्रवृत्तियों के लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 'स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउण्डेशन' के संस्थापक समाज सेवी श्री जयप्रकाश सोनी, बैंगलोर द्वारा निर्मित मोबाइल एप का विमोचन समारोह होटल सयाजी, राऊ इन्दौर के सभागार में आयोजित किया गया।
     

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंचल शेखर सोनी (अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, मध्य प्रदेश भोपाल), कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री जयप्रकाश सोनी, बैंगलोर, श्री निर्विकार सोनी, (डी.आई.जी. सी.आई.एस. एफ.), श्री दुर्गेश सोनी (भूतपूर्व अध्यक्ष, म.प्र. स्वर्णकला बोर्ड), श्री राजेश उदावत (पार्षद, नगर निगम इन्दौर), श्रीमती मंजू खत्री (एडिश्नल एस. पी. भोपाल) उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय प्रशासनिक अधिकारियों श्री सव्यसाची सर्राफ (भारतीय पुलिस सेवा), श्री आर.के. सोनी (एडिशनल डायरेक्टर, वित्त विभाग), श्री तारेश सोनी (डीएसपी, इन्दौर), श्रीमती गायत्री सोनी (डीएसपी रतलाम),  श्री विशाल सोनी (डिप्टी कमिश्नर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास) आदि पदोन्नति एवं उनकी श्रेष्ठ सेवा सम्मान स्वरूप विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया |
दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत सम्मान के उपरान्त अतिथियों ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामाजिक एकता पर प्रकाश डाला |

इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों मुख्यतः म.प्र., राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, आदि प्रदेशों से स्वर्णकार समाज के लगभग 150 प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के सूत्रधार एवं व्यवस्थापक आत्माराम सोनी (उपसंचालक, उद्योग विभाग) थे।, कार्यक्रम में दिल्ली से मुकेश वर्मा डायरेक्टर डीजीसीए, योगेश वर्मा , विनीत वर्मा , पंकज स्वर्णकार एयरपोर्ट अथॉरिटी सत्यम सोनी असिटेंट डायरेक्टर पॉवर मिनिस्ट्री, डॉ आजाद सोनी सफ़रदजंग हॉस्पिटल,  श्री संतोष गुप्ता जी,समाज सेवक एवं कॉलेज संचालक जांजगीर -चापा( छ.ग.), डॉ शेखर कुमार सोनी,कृषि विकास अधिकारी छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर,डॉ (श्रीमति) स्वाति सोनी,व्याख्याता, ( छ. ग.),फणींद्र सोनी,अंबिकापुर, आर्या सोनी अंबिकापुर आदि समाजजन एवं स्थानीय प्रतिनिधि डॉक्टर अश्विन सोनी, नवीन जी सोनी (अधीक्षक कस्टम),श्रीमती प्रो. रेणु सोनी, श्री विनोद जी सोनी (डीएसपी),सुश्री श्वेता सोनी (वाणिज्य कर विभाग) आदि ने सक्रिय भूमिका अदा की तथा कार्यक्रम का संचालन अनिल सोनी (सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग, इंदौर) एवं सुश्री पूजा सोनी (वाणिज्यक कर विभाग, इंदौर) ने किया।

Event Gallery

Other Events

राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजन...
07 Oct 2026
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव 2026 में निर्वाचित स...
24 Sep 2026
जय महाराजा अजमीढ़ जी – सामूहिक गोठ कार्यक्रम
27 Sep 2026
एक शाम खाटूवाले के नाम
23 Sep 2026